समाधान समारोह 2026 के तहत 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

सर्वोच्च न्यायालय की पहल समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर स्थायी निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार ने बताया कि यह अभियान सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और इसका समापन अगस्त माह में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है। लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी और पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल सकेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं, वादियों तथा अन्य हितधारकों से इसमें सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके। सीजेएम कंवल कुमार ने बताया कि विशेष लोक अदालत में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैथल के फ्रंट ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन गूगल लिंक के माध्यम से किया जा सकता है, जिसके फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *