25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान :- एडीसी 

एडीसी सुशील कुमार ने बताया कि किसानों को सोलर पंप की सुविधा प्रदान करने के लिए तथा किसानों के खर्च में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत किसान 25 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर 2025 तक saralharyana.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान राशि 3 एचपी से लेकर 10 एचपी के सोलर पंप लगवाने पर दी जाएगी। सोलर पंप लगवाने के इच्छुक किसान अपनी खेती की आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध श्रेणी से पंप की क्षमता और प्रकार का चयन करके अपनी भरोसेमंद कंपनी को चुनें और लाभार्थी अपना हिस्सा जमा करवाएं। इससे संबंधित जानकारी hareda.gov.in पर उपलब्ध है तथा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *