जनता के प्रति संवेदनशीलता सुशासन का सबसे बड़ा आधार : राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वीरवार को जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम और कुलवंत बाजीगर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के माध्यम से सभी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का उद्बोधन भी सुना।

          राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अटल बिहारी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उनके लिए शासन केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का एक पवित्र मार्ग था। उनका मानना था कि हम प्रशासक नहीं बल्कि जनता के सेवक हैं। सुशासन का सबसे बड़ा आधार संवेदनशीलता है। सुशासन का अर्थ यह है कि प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील बने और आमजन तक बिना परेशानी के सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि वे दिन रात आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाते हैं।

          राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में जब उन्होंने हरियाणा की कमान संभाली थी तो तब से ही उन्होंने विभिन्न प्रकार के पोर्टल लांच करके सरकारी सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाने का काम किया। जिससे पारदर्शिता आई है और बिचौलिया सिस्टम का अंत हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक क्लिक से पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में डालते हैं, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को घर बैठ मिल रहा है।

          उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। देश व प्रदेश में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि यदि कोई बुजुर्ग या गरीब व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आपके पास आए, तो उसका काम समयबद्ध तरीके से और सम्मान के साथ होना चाहिए। जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को पूरी ईमानदारी से निभाएं। यही अटल जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

          विधायक सतपाल जांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि इस दिवस का मूल उद्देश्य नागरिकों को सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और उत्तरदायी प्रशासन के प्रति जागरूक करना है। सुशासन एक ऐसी व्यवस्था है जो देश और समाज को सुचारू, न्यायपूर्ण एवं समृद्ध बनाती है, जहां प्रत्येक नागरिकों के हितों का ध्यान रखा जाता है। सरकार ने विभिन्न प्रकार के पोर्टल लागू किए हैं, जिनके माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया हम जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को पूरी ईमानदारी निभाएं।

          पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योजनाएं सही मायनों में जमीन तक पहुंच रही हैं। सुशासन विकास को आगे बढ़ाता है, न्याय देता है और व्यवस्था को साफ-सुथरा बनाता है। अटल जी के विजन को सम्मान देते हुए हमारी सरकार आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu