26 नवंबर को गांव कुकरकंडा में होगा रात्रि प्रवास कार्यक्रम
एडीसी सुरेश राविश ने कहा कि 26 नवंबर को राजौंद खंड के गांव कुकरकंडा के राजकीय स्कूल में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्कीमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएगी। एडीसी ने संबंधित विभागों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी स्कीमों की जानकारी प्रदान करें।
