स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा अवैध देशी पिस्तौल सहित 2 आरोपी काबू

अपराधियों के खिलाफ डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के आदेशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन तहत कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा गांव पाई क्षेत्र से अवैध असला अमुनेशन सहित दो आरोपियों को काबु किया गया है। जिनके कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद हुए है। एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की गांव पाई में बस अड्डा के पास एक शादी प्रोग्राम में दो लड़के अवैध पिस्तौल लिए हुए है। जो उस प्रोग्राम में डीजे पर देशी पिस्तौल के साथ नाच रहे है। जिनको दबीश देकर अवैध असला सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके उक्त स्थान पर बज रहे डीजे के पास दबिश दी गई। दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे सतर्क पुलिस टीम द्वारा काबु कर लिया गया। दोनो युवको की पहचान गांव बाता निवासी रोहित व मोहित के रूप में हुई। दोनो युवक सगे भाई है। जांच दौरान दोनो आरोपियों के कब्जे से .32 बोर  के दो अवैध पिस्टल व 10 कारतूस बरामद हुए। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी हरीश द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *