9 जनवरी को कैथल मीटिंग लेने पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री अनिल विज!
डीसी अपराजिता ने बताया कि आगामी 9 जनवरी को दोपहर 12:15 आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। उन्होंने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
