पंचायती भूमि पर निर्मित रिहायशी कब्जे को नियमित करवाने के लिए 16 जनवरी तक करें आवेदन : डीसी

डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में गैर कृषि पंचायती भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले निर्मित रिहायशी कब्जे को नियमित करवाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 तक रहेगी। इस आवेदन को संबंधित खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में किया जा सकता है। इन आवेदनों पर सरकार की पॉलिसी के अनुसार नियमित करवाने की कार्रवाई को पूरा किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के माध्यम से सभी पंचायतों से इस कार्य को गंभीरता से करवाना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतें अपने-अपने गांवों की ऐसे ग्रामीणों को सूचना देना सुनिश्चित करें ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ समय रहते मिल सके और पंचायत को अनावश्यक कोर्ट केसों से निजात मिल सके। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *