अब दोबारा से खुलेगी रानियां विधानसभा की EVM, कांग्रेस प्रत्याशी की मांग पर 9 बूथों पर फिर होगी रिकाउंटिंग

रानियां विधानसभा क्षेत्र में फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। रानियां विधानसभा क्षेत्र के नौ बूथों पर अब 9 जनवरी से 13 जनवरी तक दोबारा मतगणना होगी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से अधिकारिक तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी व अन्य प्रत्याशियों को पत्र जारी किया गया है। इस सीट पर इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज को 4191 मतों से हराया था।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज के द्वारा जिला चुनाव आयोग से कई बूथों पर दोबारा से गणना करवाने की मांग की थी। उनकी इस मांग को जिला चुनाव आयोग से स्वीकृति मिल गई है। कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज ने बताया कि कुछ बूथों के वोटों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए ईवीएम की दोबारा जांच करवाने की चुनाव आयोग से मांग की थी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने निर्धारित की गई फीस भी जमा करवाई थी। इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन से नोटिस मिला है। इसी नोटिस के आधार पर 9 से 13 फरवरी तक रानियां के 9 बूथों की काउंटिंग करवाई जाएगी।नोटिस में लिखा है कि अपील करने वाले उम्मीदवार सर्वमित्र कंबोज और जीतकर विधायक बने INLD नेता अर्जुन चौटाला के साथ अन्य पार्टियों व निर्दलीय लड़े उम्मीदवार भी प्रोसेस की चेकिंग के समय मौजूद रहें। यह चेकिंग 9 जनवरी से 13 जनवरी के बीच सिरसा के ट्रैफिक पार्क के नजदीक वेयरहाउस में सुबह 10 बजे से की जाएगी।

वहीं अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों में रानियां हलके से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला और कांग्रेस उम्मीदवार सर्वमित्र कंबोज का कड़ा मुकाबला हुआ था। इसमें इनेलो उम्मीदवार विजयी रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी, तीसरे नंबर पर आजाद प्रत्याशी पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला रहे और चौथे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार शीशपाल कंबोज रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *