कैथल के जाट ग्राउंड में सैंकड़ों महिलाओं ने लिया खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा

कैथल। कैथल के जाट ग्राउंड में ब्लाक स्तरीय शहरी महिलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीडीपीओ शशि बाला ने मुख्य रूप से शिरकत की। महिलाओं ने 100 मीटर रेस, साइकिल रेस, गोला फेंक व कुर्सी गेम करवाए गए। प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर आने वाली महिलाओं के लिए 2100, 1100 व 750 रुपये सम्मान राशि भी रखी गई। रेस में प्रथम व दूसरे स्थान पर आई महिलाओं ने कहा कि आज खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर काफी अच्छा लगा। एंपलाईज कॉलोनी की सुनीता का कहना है कि महिलाएं खेलों में हिस्सा लेंगी तो उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और वे गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। सीडीपीओ शशी बाला ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहेंगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान पर आने वाली महिलाओं को 2100, दूसरे स्थान पर आने वाली महिलाओं को 1100 द्वितीय व तीसरे स्थान पर आने वाली महिलाओं को 750 रुपये की प्रोस्ताहन राशि भी दी जाएगी। महिलाएं खेल को लेकर जागरूक रहें। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं पहुंची हुई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *