एडीसी ने किया ड्रेनों का औचक निरीक्षण

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मंगलवार को ग्योंग लिंक ड्रेन, कैथल जगदीशपुरा व उझाना ड्रेन, कैथल कुतुबपुर, दीवाल व फ्रांसवाला लिंक ड्रेन, ओल्ड मानस लिंक डे्रन, मागो माजरी लिंक ड्रेन व गांव देवीगढ़ में डे्रनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डे्रनो के अंदर खरपतवार, घास, कूड़ा करकट व जलखुम्बी पाई गई। कई जगह पर ड्रेनों पर चल रहे कार्य की गति धीमी पाई गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने मौके पर ही उपस्थित नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता को निर्देश दिए कि वे स्वयं भी सभी ड्रेनो का साप्ताहिक निरीक्षण करें और सफाई के कार्य को बारिश के सीजन से पहले पूरा किया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *