एडीजीपी करनाल मंडल की अध्यक्षता में अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल, मंडल करनाल डा0 एम. रवि किरण भा.पु.से. की अध्यक्षता में श्री नरेन्द्र बिजारणिया भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक जिला करनाल, श्रीमति उपासना भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक जिला कैथल व श्री भूपेंद्र सिंह भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक जिला पानीपत द्वारा नारकोटिक्स विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। करनाल मण्डल, करनाल के जिला करनाल, कैथल व पानीपत मे अवैध मादक पदार्थो के संबंधित पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा. न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित कमेटी द्वारा मादक पदार्थो, स्वापक औषधियों, मन प्रभावी पदार्थो और नियंत्रित पदार्थो के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम मे मंगलवार को जिला करनाल के कुल 257 अभियोगों में कुल प्रतिबंधित मादक पदार्थ 54.420 कि.ग्रा. 980 मि.ग्रा. ( जिसमें चुरापोस्त 41.544 कि.ग्रा., गांजा 11.182 कि.ग्रा., चरस 524 ग्रा., सुलफा 324.400 ग्रा., स्मैक 322.580 ग्रा., कैपसुल 1352, गोलियां 1028, अफीम पौधें 826 ग्रा., व भांग 20 ग्रा.), जिला कैथल के कुल 66 अभियोगों में कुल प्रतिबंधित मादक पदार्थ 1058.511 कि.ग्रा. 849 मि.ग्रा. (चुरापोस्त 231.268 कि.ग्रा., डोडा पोस्त 774.206 कि.ग्रा., गांजा पत्ति 49.312 कि.ग्रा., चरस 3.660 कि.ग्रा. 300 मि.ग्रा., हिरोईन 65 ग्रा. 549 मि.ग्रा., गोलियां 58462, खाली स्ट्रीप 500, इंजैक्शन 160) व जिला पानीपत के कुल 31 अभियोगों में कुल प्रतिबंधित मादक पदार्थ 294.107 कि.ग्रा. 004 मि.ग्रा. (गांजा 23.065 कि.ग्रा., चरस 1.296 कि.ग्रा., हिरोईन 40 ग्रा., स्मैक/ हिरोईन 21.4 ग्रा., चुरापोस्त 269.685 कि.ग्रा.) का विनष्टीकरण मानक के अनुसार जिला करनाल के क्षेत्रांतर्गत स्थित बायोमैडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी, गाँव बजीदा जटान में इन्सिनेटर के माध्यम से नष्ट कराया गया है 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *