आयुष गर्ग बने कैथल शहरी मंडल अध्यक्ष

कैथल खबर (7 फरवरी) : भारतीय जनता पार्टी ने आयुष गर्ग को नया भाजपा का कैथल शहरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेवारी वीरेंद्र बत्रा को मिली हुई थी। अपनी नियुक्ति पर आयुष गर्ग ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का धन्यवाद किया है। आयुष गर्ग ने कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें दी है, वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।

