सावधान मंडियों से चोरी हो रहे हैं गेहूं के कट्टे

क्योडक़ अनाज मंडी से 47 कट्टे गेहूं चोरी किया
किठाना मंडी से दस कट्टे चोरी

कैथल। चोर क्योडक़ अनाज मंडी से 47 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हुडा कैथल निवासी राजपाल ने बताया कि वह जय अंबे ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अस्थाई अनाज मंडी क्योडक़ में खरीद केंद्र चलाता है। चोर वहां से उनके 47 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। रात को बारदाना व गेहूं के भरे हुए कट्टों की रखवाली पहल सिंह करता है। उसने पडोसी आढ़तियों, लेबर, सेंटर में गेहूं लेकर आये जमीदारों से अपने तौर पर अपने चोरी हुए कट्टों बारे पुछताछ की परन्तु किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में जींद रोड कैथल निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी गोपी राम एंड संस के नाम से आढ़त की दुकान है। उसके पास किठाना रोहेडा व खेडी के जमीदारों की गेहूं आती है। जो गांव किठाना में गेहूं का परचेज सेंटर है। जो मैं अपने आढतियों का गेहूं किठाना प्रचेज सेंटर मंडी के नजदीक खेत चंद्रहंस उपनाम (हांसडा) वासी किठाना के खेत में अपने आढतियो का गेहूं डलवाता हूं। वहां से चोर उसके 10 कट़टे गेहूं चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *