अस्पताल से साइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी काबू
कलायत स्थित कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से साइकिल चोरी के मामले की जांच थाना कलायत पुलिस के पीएसआई मन्नू की टीम द्वारा करते हुए आरोपी वार्ड नंबर 8 कलायत निवासी बलजीत उर्फ जीता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की लैब में कार्यरत बढसिकरी खुर्द निवासी अनिल की शिकायत अनुसार 27 जून को उपरोक्त आरोपी बलजीत अस्पताल से कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल होने वाली साइकिल को चुरा ले गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने यह साइकिल किसी और आरोपी को दे दिया, जिसकी पुलिस द्वारा पुख्ता पहचान कर ली गई। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
