बाइक चोर गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक बरामद

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव पोलड़ निवासी सहजप्रीत सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव तितरम निवासी शमशेर सिंह की शिकायत अनुसार 15 मई को करनाल रोड़ कैथल से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक बरामद करने के अतिरिक्त कुल 7 चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी ने बताया कि यह सभी बाइक उसके द्वारा थाना शहर, सिविल लाईन व चीका क्षेत्र से चोरी की गई है। कैथल पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोपियों की निरंतर धरपकड़ की जा रही है। गत दिन भी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करके 8 बाइक बरामद की गई थी। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu