अगस्त माह में लगने वाली बिजली अदालत का शैड्यूल जारी

 उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत का शैड्यूल जारी कर दिया गया। यह अदालत प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को  यूएचबीवीएन के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। अगस्त माह के लिए  पांच, आठ, 19 तथा 26 अगस्त को निर्धारित की हैं। इस बैठक में बिजली संबंधी समस्याऐं जैसे गलत बिल, रीडिंग, खराब मीटर आदि जिनका एसडीओ व कार्यकारी अभियंताओं से मिलने बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस बिजली अदालत के समक्ष रख सकतें है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *