प्रदेश में टूटी सडक़ों में 15 जून तक होगा सुधार : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

-चरखी दादरी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ले रहे थे कष्ट निवारण समिति की बैठक
चंडीगढ़ (15 अप्रैल) : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी 15 जून तक सभी टूटी हुई सडक़ों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार प्रदेश की सभी सडक़ों की हालात के सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। चरखी दादरी जिला में ओवरलोड और अवैध खनन के कारण हो रहे नुकसान को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में 15 शिकायते मिली, जिनमें से मौके पर ही 6 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। और 4 शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा 5 शिकायतों को अगली बैठक में सुनवाई के लिए लंबित रखा गया है।
उन्होंने सडक़ों की मरम्मत को लेकर शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी 15 जून तक पूरे प्रदेश की सभी टूटी हुई सडक़ों की मरम्मत करके सुधार किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से टूटी हुई सडक़ों की रिपोर्ट तैयार करवा ली गई है और उस पर कार्य करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने अवैध खनन और वाहनों को लेकर रखी गई शिकायत पर कहा कि ओवरलोड कई इलाकों की समस्या है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अलावा विशेष टीम में भी लगाई गई है। ओवरलोड की समस्या का समाधान करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल जिला में अवैध खनन का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बिजली विभाग से संबंधित ट्यूबवेल कनेक्शन का स्थान परिवर्तित करने की शिकायत पर कृषि मंत्री ने विभाग को अगले 7 दिन में समाधान के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş