कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी काबू

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही कनाडा भेजने के नाम पर करीब 22 लाख रुपए ठगी करने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रामपाल सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बुल्लापुर जिला मलेरकोटला पंजाब निवासी गुरजैंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रामथली निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत अनुसार उसके दूर के रिश्तेदार गांव बुल्लापुर जिला मलेरकोटला पंजाब निवासी गुरजैट सिंह व उसकी पत्नी गुरमीत कौर जुलाई 2022 को उसके घर आए और कनाडा का वर्क परमिट खुला होने की बात कही। उसने दो साल का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले 45 लाख रुपये की मांग की। आरोपी पर भरोसा करते हुए उसका व उसकी पत्नी सर्वजीत कौर का पासपोर्ट, दस्तावेज और फोटो आरोपी को दे दिया। जिसके बाद अलग अलग किस्तों में बैंक खाते व नकदी के रूप में आरोपी को कुल 21.99 लाख रुपये दिए। आरोपी ने उनको छह महीने में वर्क परमिट आने का आश्वासन दिया। बीच-बीच में फोन पर आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी कार्यवाही जारी होने की बात कहकर टालता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि कनाडा की बजाय उसने न्यूजीलैंड का वीजा लगवा दिया है और वीजा की फोटो भी भेजी। जब उन्होंने वीजा की जांच कराई गई तो वीजा नकली निकला। पैसे वापसी की मांगने पर आरोपी ने एक बार फिर आश्वासन दिया और बाद में दिसंबर 2024 में कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने का दावा किया। जनवरी 2025 में आरोपी नें उसे व्हाट्सएप पर दोबारा वीजा भेजा जो वह भी जांच में फर्जी पाया गया। जिसके बाद आरोपी को पैसे वापिस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *