अवैध रूप से पटाखे रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अवैध रूप से खेत में पटाखे बनाने के मामले की जांच चौकी पुंडरी पुलिस के एचसी विकास कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव बरसाना निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एचसी विकास कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान काकोत पिलनी मोड़ पुंडरी पर मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी उपरोक्त आरोपी सुशील कुमार काकोत रोड़ खेत पुंडरी किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए है, जहां अवैध रूप से पॉप चटर पटर नामक पटाखे बना रहा है। सूचना विश्वसनीय होने कारण चौंकी पूंडरी पुलिस ने मौके पर छापेमारी करके मकान से आरोपी सुशील कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मोके पर पहुंचे दमकर पुंडरी इंचार्ज दर्शन सिंह के सामने तलाशी दौरान 342 प्लास्टिक पल्लियों से 20 क्विंटल 52 किलोग्राम चटर पटर ज्वलनशील विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। आरोपी सुशील कुमार अवैध पटाखों से संबंधित कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। जिस बारे में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
