कातिलाना हमला करने के मामले में 4 आरोपी काबू

थाना तितरम क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला करने के मामले की जांच थाना तितरम पुलिस के एसआई सुभाष चंद्र की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सारण निवासी अंकेश, मिथुन, विक्की व जितेंद्र सिंह को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सारण निवासी रामकिशन सिंह की शिकायत अनुसार उसका भतीजा कुलमीत भैंसों को लेकर गांव के तालाब की तरफ जा रहा था तो भैंस अंकेश के घर की तरफ चली गई। तो आरोपी अंकेश ने उसके भतीजे कुलमीत के साथ गाली गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसे देखकर वह उसके भतीजे को छुड़वाने चला गया, तो अंकेश, मिथुन व 8-10 अन्य व्यक्तियों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें अंकेश व मिथुन ने गंडासियों से उसके सिर व बाजू पर वार किया, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसे सरकारी हस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी अंकेश व मिथुन से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाही अमल में लाई जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *