महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला विरुद्ध अपराधियों पर एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही विधवा महिला का शोषण करने, जबरन संबंध बनाने व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सीवन एसएचओ एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई सुरेश की टीम द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला की शिकायत अनुसार उनके ही गांव के उपरोक्त आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक उसका शोषण किया तथा घर का सामान बेचकर पैसे भी हड़प लिए। आरोपी उसके पास मौजूद फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था और संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। 14 फरवरी को आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए तथा बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 22 फरवरी को आरोपी पुनः घर पहुंचा, दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, महिला के पुत्र के साथ मारपीट की तथा बेटी के गले पर चाकू रखकर धमकाया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू किया गया।  आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu