मकान से नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाले 2 आरोपी काबू

संपत्ति विरूद्ध अपराधों पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक सैल द्वारा मकान से नकदी व अन्य सामान चोरी मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महाबीर राईस कालोनी कैथल निवासी राजकुमार की शिकायत अनुसार 3 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला तोड़कर बर्तन, टुटिंया व 1 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान की टीम द्वारा करते हुए आरोपी शांति नगर कैथल निवासी राहुल व गांव जाखोली अड्डा कैथल निवासी अरुण को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा टुंटिया व अन्य सामान बरामद हुआ। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *