जवाहर नवोदय तितरम में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम कैथल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर 31 जुलाई तक नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

          विद्यालय प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो कैथल जिले के निवासी हैं तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जिले के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। चयन परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

          प्राचार्य ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारियां सही-सही भरें। प्रवेश प्रक्रिया एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम, कैथल के हेल्प डेस्क नंबर 9736649490 एवं 9899079302 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *