सीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी:- डीसी

डीसी प्रीति ने कहा कि सीईटी परीक्षा का आयोजन 26 व 27 जुलाई को चार शिफ्टों में होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  इसके लिए जिला में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 34 हजार 34 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 26 जुलाई को सुबह के सत्र में 8505 अभ्यर्थी, सायं कालीन सत्र में 8506 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 27 जुलाई को सुबह के सत्र में 8511 अभ्यर्थी, सायं कालीन सत्र में 8512 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांति पूर्ण, निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने को लेकर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं वहीं फ्लाईंग स्क्वायड की टीमें गठित की गई हैं। परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

27 लोकेशन पर बनाए गए 33 परीक्षा केंद्र

अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड रोड कैथल, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल ढांड रोड कैथल,  इंडस पब्लिक स्कूल ढांड रोड कैथल, दिल्ली पब्लिक स्कूल अंबाला रोड कैथल, डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज गांव जगदीशपुरा अंबाला रोड कैथल, हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला रोड कैथल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई बाजार कैथल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल, गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल नानकपुरी कॉलोनी खुराना रोड कैथल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज नजदीक रणधीर सिनेमा कैथल, इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय करनाल रोड कैथल, इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड रोड कैथल, जाट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन करनाल रोड कैथल, जाट कॉलेज करनाल रोड कैथल, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल करनाल रोड कैथल, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल, जवाहर नवोदय विद्यालय गांव तितरम जींद रोड कैथल, एमडीएन ग्लोबल स्कूल गुलमोहर सिटी के पीछे डयोढ़ खेड़ी कैथल, सन शाइन पब्लिक स्कूल जींद रोड कैथल, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल खुराना रोड कैथल, शैम रॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुराना रोड कैथल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल खुराना रोड कैथल, आरकेएसडी कॉलेज अंबाला रोड कैथल, आरके पब्लिक स्कूल कैथल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा कैथल, राधाकृष्णन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई अनाज मंडी कैथल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

10 क्लस्टर में बांटा जिला

डीसी प्रीति ने बताया कि कैथल जिला वासियों के परीक्षा केंद्र पंचकूला व चंडीगढ़ में बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को ले जाने व वापस लाने के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है। जिले को 10 क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें पूंडरी, ढांड, कैथल, राजौंद, कलायत, चीका, कसान, सांघन, सीवन तथा पाई शामिल हैं। जहां से 26 जुलाई को सुबह 3 बजे से बसें पंचकूला व चंडीगढ़ के लिए रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। चंडीगढ़ में आईएसबीटी बस स्टैंड सेक्टर 17 के पीछे ग्राउंड में परीक्षार्थियों को छोड़ेंगी, जहां से आगे शटल बसें परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगी। इसी प्रकार पंचकूला में धरना स्थल सेक्टर 5 पंचकूला व बस स्टैंड पंचकूला के पीछे ग्राउंड में बसों की व्यवस्था की गई है।

जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम किया स्थापित

डीसी प्रीति ने बताया कि जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित कमरा नंबर 324 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। टोल फ्री नंबर 1800-180-132, 01746-298928 तथा 01746-294040 पर कॉल करके परीक्षा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu