सीएम ने दिए जिले में खराब हालत की सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिले में खराब सड़कों को तुरंत ठीक करने के निर्देश जारी किए हैं।  सड़कों को लेकर वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिले में कई सड़कों का जिक्र करते हुए तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढांड में महाराजा अग्रसेन चौक से बिजली घर चौक तक, गुहला में बौपुर से पंजाब बॉर्डर तक, कैथल से करनाल रोड, कैथल शहर में सेक्टर 18, 19, 20 व 21 की सड़कें, नगर परिषद क्षेत्र के तहत आने वाली सड़कों, अमरगढ़ गामड़ी व फ्रांसवाला रोड और पाई में पूंडरी-राजौंद रोड के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सड़़कों को ठीक करने के लिए जो  भी काम किया जाना है, वह तुरंत करें। जिसकी मरम्मत की जा सकती है, उसकी तुरंत मरम्मत की जाए और जिसके टेंडर लगाकर दोबारा से बनाना है, उसे फिर से बनाया जाए। डीसी प्रीति ने मार्केटिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, स्थानीय निकाय विभाग व एचएसवीपी के अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि वे स्वयं इन सभी सड़कों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही बौैपुर रोड की बरम को ठीक करवाया जा रहा है। फ्रांसवाला रोड की मरम्मत करवा दी गई है। कैथल-करनाल रोड पर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। सेक्टरों के अंदर सड़कों के लिए मरम्मत के टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। शहर के अंदर सभी 31  वार्डाें की सड़कों की रिपोर्ट लेकर जरूरत अनुसार जल्द ही टेंडर लगाकर मरम्मत की जाएगी। डीसी ने यह भी बताया कि पाई में पूंडरी-राजौंद मार्ग का अवलोकन कर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

          डीसी प्रीति ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई समीक्षा के बाद शनिवार को अवकाश के बावजूद सड़कों से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और विस्तार से सड़कों की स्थिति पर आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे फील्ड स्टॉफ से जानकारी लेने के साथ-साथ स्वयं भी सड़कों का निरीक्षण करें। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जरूरत अनुसार सड़कों के जल्द से जल्द टेंडर लगाकर निर्धारित अवधी में उनका निर्माण कार्य पूरा करें। साथ ही सड़क निर्माण में गुणवता से किसी भी स्तर पर समझौता सहन नहीं होगा। अधिकारी सड़क निर्माण के दौरान उसकी निर्माण सामग्री पर बारीकि से नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि नई सड़क बनने के बाद यह जल्दी न टूटे और लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर अपने-अपने अधीन आने वाली  सड़कों का निरीक्षण जरूर करें।

डीसी प्रीति ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार अधिकारी सड़कों के सौंदर्यकरण को जरूर सुनिश्चित करें। सड़कों के किनारे जो भी नियमानुसार सौंदर्यकरण के लिए उपाय हों, वह पूरे किए जाएं। जिन  सड़कों के टेंडर हो गए हैं, उन पर तुरंत काम शुरू करवाएं। जिन सड़कों के टेंडर होने हैं, इस प्रक्रिया  में तेजी लाई जाए। हरपथ एप पर आने वाली गड्डों की जानकारी मिलने पर तुरंत उन्हें भरवाने का काम करें। डीसी प्रीति ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सड़कों की स्थिति को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि आमजन को सड़कों के कारण कोई परेशानी न हो। इसलिए अधिकारी गंभीरता से सड़कों के गड्डों को भरवाएं, जहां नवनिर्माण होना है, उनके टेंडर लगवाएं। वे स्वयं अधिकारियों के साथ सड़कों का निरीक्षण करेंगी। यदि किसी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी के  खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसी प्रीति ने यह भी कहा कि गुहला क्षेत्र में जलभराव के कारण विभिन्न विभागों की जो सड़कें खराब हुई हैं। उन्हें जल्द ठीक  करवाया जाए। इसके अलावा भी जिले में सड़कों से जुड़े विभाग यह सुनिश्चित करें कि जो टेंडर लगाए जा रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द लगाएं। जिन सड़कों के टेंडर अलॉट किए जा चुके हैं, उन पर जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जाए। ताकि  आमजन को  परेशानी न हो। इस अवसर पर जिला परिषद  के सीईओ सुरेश राविश,  एचएसवीपी के सीईओ वकील अहमद, डीएमसी कपिल, डीआरओ चंद्रमोहन, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सोमवीर सिंह, एक्सईएन वरुण कंसल, सुरेंद्र सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन सतपाल, निकाय विभाग के एक्सईएन सुशील कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, डीआईपीआरओ नसीब सैनी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş