ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक दर्ज करें खराबे की रिपोर्ट : डीसी
डीसी प्रीति ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है। किसान इस पोर्टल पर आगामी 15 सितंबर तक अपनी फसल खराबे की पूरी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। किसान स्वयं, सीएससी सेंटर के माध्यम फसल खराबे की रिपोर्ट दर्ज कर सकेंगे। दर्ज रिपोर्ट का राजस्व विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने यह पोर्टल प्रदेश के सभी गांव के लिए खोला हुआ है। अगर किसी किसान की फसल जलभराव के कारण खराब हुई है तो वह अपनी जानकारी इस पोर्टल पर दे सकता है। जिले में घग्गर के बारिश व घग्गर के जल स्तर बढ़ने से इस क्षेत्र के 39 गांवों में करीब 6 हजार एकड़ फसलों में पानी भरने की सूचना है। इन गांवों के किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल दर्ज कर सकते हैं।
