कैथल में ड्रेन के पुल से पकड़े दो नशा तस्कर
कैथल में ड्रेन के पुल से पकड़े दो नशा तस्कर
कैथल खबर, ( 03 मार्च) कैथल में पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल द्वारा थाना शहर क्षेत्र से 2 नशा तस्करों को 4.34 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम शाम के समय गश्त दौरान बाबा लदाना रोड कैथल के पास मौजूद थी। जहां पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि क्योड़क निवासी महावीर व सन्नी हेरोइन चिट्टा पीने व बेचने के आदी हैं।दोनों हेरोइन चिट्टा लेने के लिए नरवाना की तरफ गए हुए हैं। जो हेरोइन चिट्टा लेकर इसी रास्ते से गांव क्योड़क जाएंगे। उनको नाकाबंदी करके हेरोइन सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस ने ड्रेन पुल बाबा लदाना रोड कैथल के पास नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद बाइक पर आए संदिग्ध क्योड़क निवासी महावीर तथा सन्नी को काबू कर लिया गया। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची एईटीओ कैथल कंचन पांडेय के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में पारदर्शी पन्नी से 4.34 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
