नशा तस्कर व सप्लायर सहित 3 आरोपी काबू

जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 84 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पूछताछ उपरांत त्वरित कार्रवाई दौरान चरस सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को भी काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम एवं चोरीशुदा वाहनों की जांच के संबंध में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान ब्रह्मानंद चौक पूंडरी पर एक गुप्त  सूचना प्राप्त हुई की गांव पाई निवासी राजू चरस बेचने का काम करता है तथा वह मोटरसाइकिल पर चरस लेने के लिए गांव करोडा गया हुआ है। वह कुछ ही समय में गांव करोडा से पाई की ओर आने वाला था, जिसे नाकाबंदी करके चरस सहित काबू किया जा सकता है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा पाई-करोडा रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद गांव करोडा की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। बाइक चालक की पहचान पाई निवासी राजू के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत रोहताश कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलिथीन 1 किलो 84 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राममेहर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगामी पूछताछ दौरान खुलासा हुआ की आरोपी राजू को यह चरस बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी बंटी तथा मानस रोड़ पट्टी कोथ गामड़ी कैथल निवासी मोनू राम द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। एएसआई राममेहर की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी तथा मोनू राम को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए गए, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी मोनू का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जबकि आरोपी राजू व बंटी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *