एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल द्वारा थाना गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 49 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम को गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि दाबन खेड़ी निवासी बिटु मसीह गिल नशीला पदार्थ अफीम बेचने का काम करता है। जो अभी अफीम बेचने के लिए अपने घर से जाने वाला है। जिसके फौरन दबिश देकर उसे अफीम सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए गांव की गली में पैदल आ रहे संदिग्ध बिटु मसीह गिल को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी से 49 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu