नशा तस्करी करने वाले पिता-पुत्र काबू

वांछित अपराधियों व नशा तस्करों के खिलाफ डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के आदेशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन तहत कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा थाना राजौंद क्षेत्र से नशा तस्करी कर रहे पिता पुत्र सहित दो आरोपियों को काबू किया गया है। जिनके कब्जे से 6 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त दौरान गांव मंडवाल क्षेत्र में मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि मंडवाल निवासी कुलदीप व उसका पिता निशान सिंह नशीला पदार्थ चूरापोस्त बेचने का काम करते है, जो अभी बाइक पर चूरापोस्त बेचने के लिए जाने वाले है। जिन्हे घर पर दबिश देकर काबु किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव मंडवाल स्थित उक्त मकान पर दबिश दी गई। मकान का गेट खोलते ही दो व्यक्ति बाइक पर चलने की तैयारी में दिखाई दिए। जिनके बीच में बाइक पर एक प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था, तथा वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे सतर्क पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। जिनकी पहचान मंडवाल निवासी निशान सिंह व कुलदीप उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे बीडीपीओ कैथल जगजीत सिंह के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे में प्लास्टिक कट्टा से 6 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। थाना राजौंद में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंचे पीएसआई सुनील कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *