बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण की बैठक 21 अप्रैल को
उत्तर हरियाणा वितरण बिजली वितरण निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय यूएचबीवीएन कार्यालय कैथल के सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में बिजली संबंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ और एक्सईएन से मिलने उपरांत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, वे उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्याएं फोर्म के समक्ष रखकर समाधान करवा सकते हैं।
