बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 13 मई को : सोमबीर भालोठिया
उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटान के लिए, उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत कैथल की एक बैठक का आयोजन उनके कार्यालय के सभागार में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे किया जाएगा। जिसके तहत मई माह में निर्धारित तिथि 13, 20 तथा 27 मई दिन मंगलवार को आयोजित होगी। इस बैठक में बिजली संबंधी समस्याओं जैसे अनुचित बिल, दोषपूर्ण मीटर, दोषपूर्ण रीडिंग, जिनका स्थानीय अधिकारियों (उपमंडल अधिकारी व कार्यकारी अधिकारी) से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस बिजली अदालत के समक्ष रख सकते हैं।
