ड्राइविंग सीखाने के बहाने की छेड़छाड़, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कैथल खबर (05 अप्रैल) : कैथल में कार सीखाने के लिए आई युवती से लंबे रूट पर कार चलाना सीखाने के बहाने एक युवक ने छेड़छाड़ कर डाली। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक  22 साल की युवती को कार सीखाने के बहाने कुुरुक्षेत्र ले गया, जहां उसने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया।
जिले के एक गांव की युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसने कैथल में हरियाणा कार ड्राइविंग स्कूल में कार सीखने के लिए दाखिला लिया था। जहां से कुलदीप नामक युवक को उसे कार सीखाने की ड्यूटी दी गई। इसके बाद वह उसे कैथल में ही आस-पास कार सीखाता रहा। 24 मार्च को दोपहर के समय आरोपी उसे लंबे रूट पर कार सीखाने के बहाने से कुरुक्षेत्र ले गया। यहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने घर आकर परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *