परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी दिखाकर सरकारी लाभ लेने वाले परिवारों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एडीसी

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा

कैथल खबर (28 मार्च) : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी प्रदर्शित करने वाले परिवारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। जानबूझकर गलत जानकारी देने वाले परिवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ साथ उनका सरकारी योजनाओं का लाभ भी बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने जानबूझकर गलत जानकारी दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। इसके मद्देनजर एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही संबंधित विभागों द्वारा परिवार पहचान पत्र की जानकारी का सत्यापन भी जल्द से जल्द किया जाए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल योग्य और पात्र व्यक्तियों को ही मिले।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu