जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल आपूर्ति की कोई कमी नहीं : डीसी

डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। जिस तरह से पहले गैस सहित पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति थी, उसी तर्ज पर आपूर्ति हो रही है। केवल बुकिंग के लिए ओटीपी संबंधी समस्या है, जिसके लिए मुख्यालय को सूचित करके राहत का प्रयास किया जा रहा है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आमजन किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जिले में स्टॉक की निगरानी करें और यदि कोई कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वितरण प्रणाली को व्यवस्थित रखने के लिए एस्मा लागू है।

          डीसी अपराजिता वीरवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों और गैस एजेंसियों के संचालकों की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रही थीं। बैठक में गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और संभावित मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की। डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न होने दें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने एजेंसी संचालकों से गैस की हर रोज हो रही आपूर्ति, लागत एवं मांग को लेकर गहन चर्चा की। एजेंसी संचालकों ने बताया कि गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है केवल ऑनलाइन पंजीकरण में बुकिंग नहीं हो पा रही। इस पर डीसी ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि वे मुख्यालय को इस बारे में अवगत करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि डीएफएससी इस बात का ध्यान रखें कि कोई अधिक दाम न वसूले। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में 20 एलपीजी एजेंसियां हैं, जिनके माध्यम से 2 लाख 82 हजार 319 गैस कनेक्शनों के माध्यम से गैस उपलब्ध करवाई जा रही है, वहीं 171 पेट्रोल पंप के माध्यम से पेट्रोल व डीजल समुचित रूप से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

प्वाइंटर-जिले में गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता में नहीं हो कोई कमी

          जिले में कोई अधिक राशि वसूले तो डीसी कार्यालय में दे सकते हैं शिकायत

          गैस का अनावश्यक स्टॉक न करें।

          अफवाहों पर ध्यान न दें, सरकार द्वारा जारी सूचनाओं के तहत ही निर्णय लें।

          अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *