सरकारी स्कूल के शिक्षकों की अनूठी पहल

विद्यार्थियों के लिए गणित जैसे कठिन माने जाने वाले विषय को रोचक और सरल बनाने की दिशा में कैथल के शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से तैयार की गई गणित पहेली (मैथ पजल) बुकलेट तैयार की गई है तथा इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड की किताब तैयार की जा रही है। वीरवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस किताब को डीसी अपरजिता को भेंट किया और दोनों किताबों को तैयार करने में अपना योगदान देने वाले 21 शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीसी अपराजिता ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बुकलेट विद्यार्थियों में गणित के प्रति डर को दूर कर उन्हें विषय के प्रति प्रेरित करेगी। साथ ही यह पहल जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ये दोनों किताबें शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल ने दोनों किताबों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैथ पजल बुकलेट में कक्षा 1 से 12वीं तक के गणितीय सिद्धांतों को सुडोकू जैसे रोचक खेल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस पद्धति से विद्यार्थी खेल-खेल में न केवल गणित को समझ सकेंगे, बल्कि स्वयं प्रश्न बनाकर उनका समाधान भी निकाल पाएंगे। विशेष बात यह है कि यह पूरी सामग्री शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क तैयार की गई है, जो उनके समर्पण और नवाचार को दर्शाती है। इसी प्रकार उन्होंने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड की किताब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 15 अध्याय होंगे। जिसमें कक्षा पहली से लेकर के मास्टर्स तक का सिलेबस होगा। इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड के प्रश्न इसमें उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ-साथ जितनी प्रतियोगी परीक्षा में गणित आता है, उन सब को भी यह पुस्तक कवर करेगी। जल्द ही यह पुस्तक मार्केट में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड की कोचिंग जिला कैथल में प्रत्येक ब्लॉक हेड क्वार्टर पर करवाई जा रही है। इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता मेहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş