मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने वाला आरोपी काबू

पैसे निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर करीब 61 हजार रुपए निकलवाने के मामले की जाँच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संजय कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव राजथल जिला हांसी निवासी प्रदीप कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना शहर क्षेत्र के एक नंदसिंह वाला निवासी रिंकु की शिकायत अनुसार 27 फरवरी को वह अपने बैंक खाते से रुपये निकलवाने के लिए चंदाना गेट कैथल पर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम पर गया था। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उसी समय दो लडक़े उसके पीछे आ गए। उन्होंने उसकी रुपये निकालने में मदद कर 10 हजार रुपये निकालकर मुझको दे दिए और मुझे एटीएम कार्ड देकर चले गए। जिसके बाद वह दोबारा पैसे निकालने लगा तो एटीएम कार्ड का पिन गलत बताने लगा। जिससे आरोपी उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल कर ले गए। बाद में उसके खाते से 6 बार में कुल 61 हजार रुपये निकाल लिए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी से पूछताछ दौरान 5 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *