सीवन में अवैध कालोनी में चला डीटीपी का पीला पंजा

जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र सीवन की राजस्व सम्पदा सीवन में एक अवैध कालोनी में सड़क नेटवर्क, सीवरेज नेटवर्क, कर्मिशयल स्ट्रक्चर, चार डीपीसी को जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्यवाही गई। इस कार्रवाई के दौरान वे स्वयं बतौर डयूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बलके साथ अवैध निर्माण को गिराने के लिए स्थल पर पहुंचा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में शहरी क्षेत्र सीवन की राजस्व सम्पदा सीवन में अवैध रूप से पनप रही कालोनी का मामला आया था, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भूस्वामियों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे। परंतू भू-स्वामियों द्वारा ना तो मौके पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका गया और ना ही ना ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार द्वारा आम लोगों को आगाह किया गया कि नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण इत्यादि गतिविधियों को करने से पहले भूमि परिवर्तन हेतू अनुमति निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *