अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस सहित आरोपी काबू

अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना चीका क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान अनाज मंडी चीका पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी चीका में निर्मणाधीन दुकान में चीका निवासी राहुल किसी के इंतजार में अकेला बैठा हुआ है। जो अपने साथ नाजायज असला लिए हुए है। जिसको रेड करके काबु किया जा सकता है । सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा अनाज मंडी चीका में निर्माणाधीन दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध चीका निवासी राहुल को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी धनपत सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का मंगलवार को न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *