कैथल आईटीआई में रोजगार मेला 19 को : ममता कुमारी

जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि रोजगार कार्यालय कैथल के सौजन्य से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 19 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में स्वराज महिंद्रा मोहाली, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैख्रिंग कंपनी मोहाली, रलदु राम एंड संस कैथल, महालक्ष्मी पॉलीमर्स कैथल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थकेयर, एलआईसी जीवन बीमा आदि कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेगी। इस रोजगार मेले में योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई की ट्रेड जैसे वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर, मैकेनिक, सेल्स ऑफिसर, वैलनेस एडवाइजर, सेल्स कंसलटेंट आदि के इच्छुक प्रार्थी नौकरियों के पंजीकरण के लिए भाग ले सकते हैं। इस मेले का आयोजन कई विभागों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो अच्छे रोजगार की तलाश में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *