वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से होगी अधिकारियों की पेशी
कैथल में वीसी के माध्यम से होगी अधिकारियों की पेशी
कैथल खबर, ( 04 मार्च) जब तक अधिकारियों व कर्मचारियों को न्यायालय द्वारा व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में पेशी के निर्देश नहीं होंगे, तब तक कर्मचारी व अधिकारी वीसी के माध्यम से संबंधित न्यायालय में पेश होंगे। इसके लिए लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर विशेष रूप से वीसी कक्ष तैयार किया गया है। जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं जुटा ली गई हैं। डीसी प्रीति ने कहा कि अब अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यक्तिगत पेशी या गवाही के लिए माननीय न्यायालयों में जाने की जरूरत नहीं है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशानुसार लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर वीडियो कांफ्रेंस रूम तैयार किया गया है। जहां वीसी से पेशी करवाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए यहां पर कम्प्यूटर, इंटरनेट, कैमरा, डिस्पले यूनिट, डाक्यूमेंट विजुवलाइजेशन, बैठने और निर्बाध बिजली आदि सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। डीसी प्रीति ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक माननीय न्यायालय द्वारा व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में पेश होने के आदेश न हों, तब तक अधिकारी व कर्मचारी वीसी के माध्यम से न्यायालय में पेश होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सामान्य काम काज को जल्दी से निपटाने व आमजन के कार्याें के लिए ज्यादा समय देने के उद्देश्य से यह फैसला लागू किया गया है। सभी अधिकारी व कर्मचारी इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे, ताकि विभिन्न कार्यो के लिए कार्यालयों में आने वाले आमजन को समय दिया जा सके।
