इंदो देवी की स्मृति में राठी परिवार ने किया दान, समाज ने जताया आभार

-श्रद्धांजलि सभा में दूर-दराज से पहुंचे हजारों लोग

कैथल। कैथल जिले के गांव दीवाल में स्व. अमृत लाल राठी की धर्मपत्नी इंदो देवी की रस्म पगड़ी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हनुमान वाटिका में किया गया। उनकी पुण्य स्मृति में राठी परिवार ने सामाजिक और धार्मिक संस्थानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके पुत्र गुर्जर धर्मशाला के कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश राठी, गांव दीवाल के पूर्व सरपंच जगदीश राठी, मनोहर राठी (सीआईडी कर्मचारी), सुपौत्र एडवोकेट मुनीष राठी, पूर्व सचिव बार एसोसिएशन कैथल, एडवोकेट ललित राठी, विकास राठी और मोहित राठी ने मिलकर समाजहित में कई स्थानों पर दान राशि प्रदान की। गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक कमरे हेतु 31 हजार 500 रुपए, गुर्जर भवन कैथल में एक कमरे हेतु 31 हजार 500 रुपए, कपिस्थल नंदी गौशाला, भैनी माजरा गयोग कैथल में 11,000 रूपये, कन्या महाविद्यालय, देवधर (यमुनानगर) में 11,000 रुपए, गांव दीवाल के शिव मंदिर, दादा खेड़ा, गोगामेड़ी, काली माता मंदिर व रविदास मंदिर में भी सहयोग राशि दी गई। इस अवसर पर गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान ऋषिपाल कसाना, उप-प्रधान शेरसिंह, गुर्जर भवन कैथल के सचिव एडवोकेट सतीश धौंस, कोषाध्यक्ष प्रदीप काकौत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, राजपाल तंवर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड, रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी प्रताप चावड़ा व प्रेम चंद गांगल, धर्मशाला के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह एडवोकेट, मास्टर नरेश आर्य क्योडक़, कैथल भवन के पूर्व प्रधान शमशेर, बलबीर तंवर, मंच संचालक पूर्व सरपंच जागर सिंह, रोडवेज कर्मचारी नेता पहल सिंह तंवर, नंदी गौशाला प्रधान नछतर ग्योंग, नारायणगढ़ धर्मशाला प्रधान सतपाल टोका, गुर्जर कल्याण परिषद पानीपत के वरिष्ठ उप-प्रधान राजकुमार छौक्कर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माता इंदो देवी का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों से परिपूर्ण था। उनका परिवार आज भी समाजसेवा और दानशीलता की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। समस्त कार्यकारिणी और उपस्थित सभी ने राठी परिवार का आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि माता जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
वहीं इसी मौके पर खैराती खेड़ा जिला फतेहाबाद से रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी प्रताप सिंह ने गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में 31 हजार 500 रूपए की एक कमरे की दान राशि व गुर्जर भवन कैथल में भी 31 हजार 500 रूपए की एक कमरे की दान राशि दान की समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उनका धन्यवाद किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *