नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

कैथल क्षेत्र के एक निजी कार्यालय से नकदी चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में के एचसी लखविंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी राज नगर कैथल निवासी रवि कुमार को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगरा गेट कैथल निवासी विकास धीमान की शिकायत अनुसार 15 जून की रात को करनाल रोड़ पर स्थित उसके कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति 70 हजार की नकदी चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 4 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी वीरवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *