बीमा क्लेम के चक्कर में बेच दिया ट्रक पुलिस को दे दी चोरी की झूठी शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

थाना गुहला में दर्ज ट्रक चोरी के मामले का एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी बलविन्द्र की शिकायत अनुसार उसका ट्रक नंबर HR45C-9503, जो नगर खेड़ा बाबा के सामने खड़ा था, जिसे 9 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ में सामने आया कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था, बल्कि शिकायतकर्ता बलविन्द्र ने स्वयं ही ट्रक को बेच दिया था। इसके बाद बीमा क्लेम लेने के उद्देश्य से उसने पुलिस में चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। एएसआई राममेहर द्वारा आरोपी बलविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *