कैथल आईटीआई में 17 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला :- ममता कुमारी

जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 17 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थकेयर, लेखराज ऑटोप्लाज़ा, एलआईसी जीवन बीमा, सुपाश्र्व जैन बाल सदन स्कूल, शाह अस्पताल, सिग्नस अस्पताल व टोयोटस् अंबिका ऑटोमोटिव सेक्रटी काक्वपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। इस मेले में योग्यता निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, नर्सिंग, शिक्षण व आईटीआई के इच्छुक प्रार्थी नौकरियों के पंजीकरण के लिए शामिल हो सकते हैं। विभिन्न ट्रैड, नर्सिंग स्टाफ, सेल्स ऑफिसर, वेलनेस एडवाइजर, शिक्षक, सेल्स कन्सल्टेन्ट आदि पदों के लिए भाग ले सकते है। यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो अच्छे रोजगार की तलाश में है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *