कैथल जाट संस्था चुनाव नामांकन का आज दूसरा दिन अब तक 46 ने भरा

शहर की सबसे पुरानी शिक्षण संस्था हाई स्कूल सोसायटी के 75 कॉलेजेयिम के चुनाव के लिए आज दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले भर से प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचेंगे। प्रशासन ने नामांकन के लिए दो दिन का समय तय किया है। पहले दिन 46 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया है। आज नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या पहले दिन से ज्यादा रहेगी। प्रक्रिया शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। एडीसी एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

दो फोटो और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य नामांकन दाखिल करने के लिए इच्छुक प्रत्याशी को सोसायटी द्वारा जारी पहचान पत्र के अलावा सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, दो फोटो और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। नामांकन शुल्क 11000 रुपए होगा जो वापस नहीं होगा। नामांकन शुल्क केवल डिमांड ड्राफ्ट या चेक से ही स्वीकार किया जाएगा।

2 फरवरी को मतदान उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 23 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 25 जनवरी को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद दो फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *