डीसी ने किया स्कूल व आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण
कैथल में डीसी प्रीति ने मंगलवार सुबह सेक्टर 19 स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने मिड-डे मिल की जांच की। डीसी ने प्रिंसिपल को स्कूल में एकत्रित कचरे को आग न लगाने बारे हिदायत दी। इसके बाद डीसी ने मिड-डे मिल के लिए इको क्लब द्वारा उगाई गई सब्जियों का निरीक्षण किया। फिर डीसी ने एक अन्य कक्ष का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाए जा रहे पाठ के बारे में जानकारी ली। हाजिरी रजिस्टर जांचा उन्होंने स्कूल के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद उन्होंने बच्चों के पेयजल की जगह को ओर अधिक स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। डीसी ने स्कूल मुख्य अध्यापिका को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता के बारे में लगातार जागरूक करें। अच्छा डाइट चार्ट बनाएं – डीसी डीसी ने कहा कि अगली कक्षा में जाने वाले बच्चों में सभी का शत-प्रतिशत स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा ड्रॉप आउट न हो। बच्चों के लिए नियमानुसार अच्छा डाइट चार्ट बनाकर अभिभावकों को जागरूक करें। अभिभावकों को भी बताएं कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संतुलित भोजन कितना जरूरी है। इसमें हरी सब्जियों को जरूर शामिल किया जाए।
