दिन में रैकी, रात को देते थे वारदात को अंजाम

ट्रासफार्मर चोर गिरोह के 6 सदस्य काबू

कैथल खबर, (07 फरवरी) पिछले दिनों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ पुलिस द्वारा सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये, जिनके कब्जे से वारदात में 2 प्रयुक्त गाड़ी, 2 चोरीशुदा बाइक, वारदात में प्रयुक्त औजार, 5000 रुपये, ट्रांसफार्मरों से चोरी की गई 87 किलो 800 ग्राम तांबा तार बरामद किए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंडरी, तितरम, राजौंद, ढांड व जिला करनाल क्षेत्र अंतर्गत की ट्रांसफार्मर चोरी की 38 वारदातों तथा पानीपत व पेहवा से 2 बाइक चोरी की वारदाते सुलझाने में सफलता हासिल की गई है।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीओ यूएचबीवीएन पूंडरी रविंद्र कुमार की शिकायत अनुसार 8 नवंबर 2024 की रात गांव काकौत में एक खेत से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रांसफार्मर से तांबा तार चोरी कर ली गई। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया। 5 फरवरी को गुहणा निवासी जोगिन्द्र सिहं तथा दुन्धरेहडी निवासी अमन को पाडला रोड़ कैथल से काबू किया गया। जिनका माननीय न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । रिमांड के दौरान दिनांक 6 फरवरी को अन्य आरोपी खुराना निवासी रोहित उर्फ मिथुन, नारनौद जिला हिसार निवासी राहुल तथा गांव बुच्ची निवासी रितिक को गिरफ्तार किया गया। जिनका भी माननीय न्यायालय से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि दौरान व्यापक पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला कैथल के थाना पूंडरी, तितरम, राजौंद, ढांड व जिला करनाल, पानीपत व पेहवा क्षेत्र में कुल 40 चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे कबूल किया जिनमें ट्रांसफार्मर चोरी की 38 वारदात तथा पानीपत व पेहवा से 2 बाइक चोरी की वारदाते शामिल है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी दिन के समय बाईक पर वारदात करने के लिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मर की रेकी करते थे तथा रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करके आरोपी जुंडला जिला करनाल स्थित कबाड़ी मोहम्मद साबिर को व चलते फिरते कबाडियों को बेच देते थे। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए 6 फरवरी की शाम आरोपी कबाड़ी गांव बसी कंला तहसील बुढाना जिला मुजफ्फरनगर युपी हाल जुण्डला निवासी मोहम्मद साबिर को भी असंध से काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में वारदात में प्रयुक्त 2 गाड़ी, 2 चोरीशुदा बाइक, वारदात में प्रयुक्त औजार, 5000 रुपये, ट्रांसफार्मरों से चोरी की गई 87 किलो 800 ग्राम तांबा तार बरामद बरामद किए गए। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu