कलायत, सीवन व पूंडरी नगरपालिका 12 मार्च को होगी मतगणना: डीसी प्रीति

डीसी प्रीति

कैथल खबर, (10 मार्च ) कैथल डीसी प्रीति ने बताया कि 12 मार्च को कलायत, सीवन, पूंडरी नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटियों हेतू प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है तथा द्वितीय रेंडमाइजेशन 11 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि कलायत नगर पालिका के लिए नगर पालिका कार्यालय भवन में, पूंडरी नगर पालिका के लिए एंग्लो संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में तथा सीवन नगर पालिका के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतगणना होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। तीनों नगर पालिकाओं में 16-16 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनकी गणना के लिए तीनों नगर पालिकाओं में आठ-आठ टेबल लगाई जाएंगी और चार राउंड में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना टीम में प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाईजर, दो मतगणना सहायक शामिल होंगे। एसडीएम एवं कलायत आरओ अजय हुड्डा, कैथल एसडीएम एवं पूंडरी आरओ अजय सिंह, गुहला एसडीएम एवं सीवन आरओ कैप्टन प्रमेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारीगण मतगणना के कार्य को संपन्न करवाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *