खरकां आंगनबाड़ी से सामान चोरी करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

गांव खरका में आंगनबाड़ी से सामान चोरी करने के मामले की जांच चौकी रामथली पुलिस के एचसी बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी खरकां निवासी देशराज उर्फ देशा को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खरकां में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत खरका निवासी ज्ञानो देवी की शिकायत अनुसार उनका सैंटर संस्कृति मॉडल स्कूल खरकां में है। 27 मई की रात अज्ञात व्यक्ति ने आंगनबाड़ी सैंटर से टल्लु पंप, सिलैंडरस आरओ, वजन तोलने की मशीन चोरी कर ली गई। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक सिलेंडर बरामद किया गया। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *